रायपुर

तंत्र-मंत्र का झांसा: लड़कियों की आबरू लूटी, 3 लाख रुपये ठगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में लव जिहाद का एक बड़ा मामला सामने आया है। आरोपी खुद को हिंदू बताकर लड़कियों से दोस्ती करता था और फिर जादू- टोना सिखाने के नाम पर दुष्कर्म करता था। इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता के पति को जेल से छुड़ाने के नाम पर 3 लाख रुपये भी ठग लिए। आरोपी का नाम साहिल खान है लेकिन उसने राजू सींग के नाम पर फर्जी आधार कार्ड भी बनवा रखा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लव जिहाद, बलात्कार समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने सिटी थाने कोतवाली थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि, 6 महीने पहले चाय की टपरी पर उसकी मुलाकात हुई थी। जहां आरोपी साहिल खान ने उससे बात करने की कोशिश की थी। लेकिन पीड़िता ने उसे भगा दिया, जिसके बाद आरोपी ने उसकी जानकारी जुटाई और घर आया। पीड़िता का पति 307 के मामले में जेल में बंद है। आरोपी ने फायदा उठाते हुए हिंदू रीति- रिवाज से तंत्र- मंत्र करवाने को कहा, जिस पर पीड़िता ने हामी भर दी। आरोपी ने फिर जज को पैसे देने के नाम पर 6 महीने में 3 लाख रुपये भी ठग लिये।

जेल से छुड़वाने के नाम पर बनाया शारीरिक संबंध

पीड़िता ने आगे बताया कि, कुछ दिन बाद आरोपी साहिल खान फिर उसके घर आया और तंत्र- मंत्र के नाम पर शारीरिक संबंध बनाने को कहा। जिस पर पीड़िता ने मना कर दिया। लेकिन कुछ दिन बाद वह फिर आया और दबाव बनाने लगा कि, मैं उसे छुड़वा लूंगा और शारीरिक संबंध बनाया। तक़रीबन 4- 5 बार उसने संबंध बनाया लेकिन तब भी पीड़िता के पति की रिहाई नहीं हुई। जिसकी बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button