कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडरिया विधायक भावना बोहरा का 151 किमी अमरकंटक से भोरमदेव पदयात्रा के लिए किया भावपूर्ण अभिनंदन

कवर्धा, 28 जुलाई 2025। पवित्र सावन मास के अवसर पर छत्तीसगढ़ के प्राचीन और ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर में विशेष श्रद्धा, आस्था से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात अमरकंटक से 151 किलोमीटर की पदयात्रा कर जलाभिषेक करने वाली पंडरिया विधायक भावना बोहरा का अभिनंदन किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री साय ने श्रद्धा, संकल्प और साधना की प्रतीक इस पदयात्रा के लिए विधायक बोहरा को भगवा वस्त्र और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी आस्था पूर्ण यात्राएं छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखती हैं और जनमानस में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करती हैं। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा है। यह भक्ति, दृढ़ निश्चय और जनसेवा का अद्वितीय संगम है। उन्होंने भावना बोहरा को श्रद्धा, समर्पण और सामाजिक चेतना का प्रतीक बताया, जो नई पीढ़ी के लिए एक आदर्श हैं। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में बड़ी संख्या में कांवरिए, श्रद्धालु और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं को सावन की शुभकामनाएं दी और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए भगवान भोरमदेव से प्रार्थना की।

 

 

Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button