भिलाई

समाजसेवी कैलाश बरमेचा को मुक्त कंठ साहित्य सम्मान से किया गया सम्मानित

भिलाई | रविवार को भिलाई में मुक्त कंठ साहित्य समिति के द्वारा प्रकाशित साहित्यिक बुलेटिन का लोकार्पण किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ लेखक समाजसेवी एवं  आर्टिकल्स डिजाइनर कैलाश कुमार जैन(बरमेचा)  अध्यक्षता गोविंद पाल ( अध्यक्ष मुक्तकंठ साहित्य समिति एवं अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ साहित्यकार) विशिष्ट अतिथि नरेंद्र कुमार सिक्केवाल (पुलिस अधीक्षक सीआईडी एवं वरिष्ठ साहित्यकार व संरक्षक मुक्तकंठ साहित्य समिति) जनाब रौनक जमाल (उर्दू व हिंदी के वरिष्ठ कथाकार बाल साहित्यकार और प्रसिद्ध शायर ) रजनीकांत श्रीवास्तव (पूर्व अध्यक्ष मुक्तकंठ साहित्य समिति) उपस्थित रहे|

कार्यक्रम का शुभारंभ  मुक्तकंठ के पूर्व महासचिव  स्वर्गीय ओमप्रकाश शर्मा के  तैल चित्र पर माल्यार्पण  कर किया गया तत्पश्चात आए हुए सभी अतिथियो का सम्मान शॉल श्री फल एवम स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया कार्यक्रम के माध्यम से स्वर्गीय ओमप्रकाश शर्मा  को श्रद्धांजलि दी गई वहीं कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भी मुक्त कंठ साहित्य समिति के पूर्व महासचिव स्वर्गीय ओमप्रकाश शर्मा के व्यक्तित्व एवं साहित्य पर आधारित  रहा साथ ही मुक्त कंठ बुलेटिन का लोकार्पण भी कार्यक्रम के माध्यम से किया गया |

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुक्त कंठ साहित्य समिति के सदस्य उपस्थित रहे कार्यक्रम को लेकर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद समाज सेवी एवं वरिष्ठ लेखक कैलाश कुमार जैन(बरमेचा) ने कहा की जो जिम्मेदारी संस्था के द्वारा उन्हें दी गई है उसपर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा वही संस्था के संस्थापक ने भी कुछ जानकारियां दी कार्यक्रम का संचालन प्रथम सत्र में आलोक कुमार चंदा उपाध्यक्ष मुक्तकंठ साहित्य समिति सहयोग प्रकाश चंद मंडल कोषाध्यक्ष मुक्तकंठ साहित्य समिति एवं द्वितीय सत्र में कवि सम्मेलन का संचालन डॉक्टर वीना शिंह रागी  वरिष्ठ कवित्री एवं उपाध्यक्ष आभार प्रदर्शन प्रकाश चंद्र मंगल बांग्ला हिंदी के कवि व कोषाध्यक्ष मुक्तकंठ साहित्य समिति ने किया |

Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button