
मुंगेली, 27 जून 2025 । अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस 26 जून के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर आयुष्मान आरोग्य मंदिर दरशंगपुर में संपन्न हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली की सचिव कंचन लता आचला ने नालसा योजना के तहत गठित ‘डॉन’ यूनिट की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। इस यूनिट के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में नशा मुक्ति और नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने हेतु समाज में चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी।
शिविर में विशेष रूप से युवाओं को नशीली दवाओं के सेवन से बचने और सामान्य जीवन जीने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही नशे से होने वाली हानिकारक बीमारियों की विस्तृत जानकारी देते हुए लोगों को नशा न करने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर के डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्यकर्मी, नागरिकगण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय के पीएलव्ही उमंेद कुमार साहू एवं सुमित साहू उपस्थित रहे।





