कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से जिले में गौ अभ्यारण्य का हो रहा तेजी से निर्माण

गौ माता के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण पहल

कवर्धा : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से कबीरधाम जिले में गौ माता के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए गौ अभ्यारण्य का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। यह अभ्यारण्य जिले के बोड़ला विकासखंड के ग्राम जैतपुरी और सरेखा में चिन्हांकित भूमि पर बनाया जा रहा है, जहां गौ माता के लिए सुरक्षित आवास और देखरेख की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। गौ माता के संरक्षण की दिशा में इस कदम को एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इस अभ्यारण्य का उद्देश्य गौवंश की सुरक्षा और संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय पर्यावरण को भी लाभ पहुंचाना है।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार विगत दिवस कलेक्टर गोपाल वर्मा ने अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यो में प्रगति लाने के निर्देश दिए थे। अधिकारियों द्वारा निर्देशों का पालने करते हुए त्रीव गति से कार्य किया जा रहा है। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए थे कि भूमि के चिन्हांकन और अन्य बुनियादी ढांचे के निर्माण के साथ-साथ फेसिंग, शेड, जल आपूर्ति की व्यवस्था और अन्य निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इन कार्यों के पूरा होने के बाद, गौ अभ्यारण्य का संचालन सुचारू रूप से किया जाएगा, ताकि गौवंश के संरक्षण की दिशा में अधिक प्रभावी कदम उठाए जा सकें। जिला प्रशासन द्वारा इस परियोजना को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि जल्द से जल्द गौ माता को प्राकृतिक और सुरक्षित आवास मिल सके। इससे ना केवल गौवंश का संरक्षण होगा, बल्कि आसपास के क्षेत्र में कृषि और पर्यावरणीय संतुलन भी बेहतर होगा।

कबीरधाम जिले के स्थानीय निवासियों ने इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इससे स्थानीय गौपालकों और किसानों को भी बहुत फायदा होगा, क्योंकि गौवंश के लिए सुरक्षित स्थान मिलने से उनका पालन-पोषण बेहतर तरीके से हो सकेगा। इसके साथ ही, यह अभ्यारण्य अन्य जिलों के लिए एक आदर्श बन सकता है, जो गौवंश संरक्षण की दिशा में काम कर रहे हैं। गौवंश संरक्षण के लिए यह कदम जिले में एक नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है, जो राज्य और देशभर में गौ माता के संरक्षण को बढ़ावा देगा।

 

 

 

 

Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button