
मुंगेली, 11 सितम्बर 2025 । कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम गीधा निवासी पवन साहू की सड़क दुर्घटना से मृत्यु होने पर उनके निकटतम परिजन को 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया गया है। एसडीएम अजय शतरंज ने तहसीलदार मुंगेली के प्रतिवेदन के आधार पर सहायता राशि स्वीकृत किया है। गौरतलब है कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजन को 25 हजार रूपए और गंभीर रूप से घायल के परिजन को 10 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान किए जाने का प्रावधान है।





