
बेमेतरा 20 मई2025/- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बेमेतरा (छ.ग.) द्वारा निजी क्षेत्र में रोजगार हेतु दिनांक 26 मई 2025 (सोमवार) को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, बेरला में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नियोक्ता Alert SGS Private Limited, Raipur द्वारा सिक्युरी गार्ड के 170 पद (योग्यता 8वीं, वेतन ₹10,000-₹13,000, आयु 20-45 वर्ष), सिक्युरी सुपरवाइजर के 15 पद (योग्यता 12वीं, वेतन ₹15,000, आयु 20-45 वर्ष) एवं कप्यूटर ऑपरेटर के 02 पद (योग्यता DCA, वेतन ₹10,000-₹15,000, आयु 20-40 वर्ष) हेतु भर्ती की जाएगी।
इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं शैक्षणिक मूल प्रमाण पत्रों के साथ नियत तिथि को स्थल पर उपस्थित हों। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, बेमेतरा से संपर्क करें।




