मुंगेली, 01 अगस्त 2025 । जिले में अवैध शराब के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम जरहागॉव में दबिश देकर 5.40 लीटर देशी मदिरा प्लेन जब्त किया गया। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि आरोपी अभय यादव के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में आबकारी मुंगेली के प्रभारी जयसिंह मरकाम सहित स्टॉफ के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। Post navigationकोटपा एक्ट अंतर्गत जिले में की गई चालानी कार्यवाही उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने व्यवहार न्यायालय लोरमी के भवन के नवीनीकरण का किया लोकार्पण