बेमेतरा, 21 मार्च 2026 । बेमेतरा जिला स्वास्थ्य विभाग,विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस 20 मार्च 2026 के अवसर पर बेमेतरा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के विभिन्न स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में मुख स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर के मार्गदर्शन एवं सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू, राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम (NOHP) के जिला नोडल अधिकारी डॉ. विजया रमन के सक्रियता पर यह आयोजन शासकीय नवीन प्राथमिक शाला बेमेतरा वार्ड 11, वार्ड 21,शंकुल केंद्र पीकरी बेमेतरा एवं आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड 18 में किया गया। इस अवसर पर कुल 288 बच्चों का मुख स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें सही तरीके से ब्रश करने के फायदे बताए गए ।इस वर्ष के विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस की थीम “A Happy MOUTH IS A HAPPY LIFE” को ध्यान में रखते हुए नोडल एवं जिला चिकित्सालय बेमेतरा के दंत चिकित्सक डॉ. विजया रमन एवं डेंटल असिस्टेंट राजेश शर्मा ने बच्चों व शिक्षकों को मुख स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। शिविर में मुख कैंसर की प्रारंभिक पहचान और बचाव को लेकर भी जागरूकता अभियान चलाया गया। सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू ने जानकारी देते हुए बताया किविश्व मुख स्वास्थ्य दिवस (World Oral Health Day) हर साल 20 मार्च को मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को मौखिक स्वच्छता (Oral Hygiene) के प्रति जागरूक करना और दांतों की बीमारियों को रोकना है। 2013 से शुरू हुआ यह अभियान ‘स्वस्थ मुँह, स्वस्थ शरीर’ का संदेश देता है, क्योंकि मुख स्वास्थ्य का सीधा संबंध समग्र स्वास्थ्य से है। मुख स्वास्थ्य दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य: मुख स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाना, दांतों की बीमारियों के प्रति शिक्षित करना और रोकथाम के लिए प्रोत्साहित करना है । नोडल अधिकारी डॉ विजया रमन ने कहा कि इस दिवस को मनाने का इतिहास इसकी शुरुआत FDI वर्ल्ड डेंटल फेडरेशन द्वारा की गई थी और यह पहली बार 20 मार्च 2013 को मनाया गया था। इसका महत्व: यह दिन याद दिलाता है कि एक स्वस्थ मुँह न केवल शारीरिक रूप से, बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ रखता है। विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस 2026 की थीम: “स्वस्थ मुंह, खुशहाल जीवन” है ।सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर ने कहा कि यह आयोजन मुख रोगों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए वर्ष भर चलने वाले एक बड़े अभियान की शुरुआत है। लोगों को हर 6 महीने में दंत चिकित्सक से जांच कराने और तंबाकू से दूर रहने की सलाह दी जाती है।मुख स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं और उनके दुष्प्रभावमुख स्वास्थ्य की अनदेखी से दांतों की सड़न, मसूड़ों में सूजन, खून आना, असमय दांतों का गिरना, मुंह से दुर्गंध, मुंह का कम खुलना, गर्म एवं मसालेदार भोजन में परेशानी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। गर्भवती महिलाओं में यह समस्या कुपोषण, समयपूर्व प्रसव, गर्भपात, नवजात में जन्मजात विकृतियां, मानसिक कमजोरी, अंधापन, बहरापन जैसी जटिलताओं को जन्म दे सकती है।मुख कैंसर के सामान्य लक्षण1. मुंह में लंबे समय तक छाले (2 सप्ताह से अधिक)2. मसूड़ों और जीभ पर सफेद या लाल चकत्ते3. मुंह का कम खुलना (3 उंगलियों से कम)4. खाने का स्वाद महसूस न होना5. आवाज में भारीपन या बदलाव6. मसूड़ों, जबड़े, जीभ या गले में सूजन7. मुंह में लंबे समय से न भरने वाला घावतंबाकू छोड़ने के लिए परामर्श और इलाजतंबाकू की लत से छुटकारा पाने के लिए जिला चिकित्सालय बेमेतरा में स्थापित तंबाकू नशा मुक्ति केंद्र में परामर्शदाता गोविंद सिंह से उचित परामर्श ले सकते हैं एवं निकोटिन रिप्लेसमेंट थेरेपी (NRT) तथा अन्य चिकित्सीय उपाय भी उपलब्ध हैं। इच्छुक व्यक्ति इस सुविधा का लाभ लेकर अपने स्वास्थ्य की रक्षा कर सकते हैं। Post navigationबिहान से जागी आत्मनिर्भरता की अलख, महिलाएं बन रहीं सशक्त और सक्षम आबकारी आरक्षक भर्ती (ABA25) का चयन परिणाम जारी, 200 अभ्यर्थियों की मुख्य सूची जारी