कोरबा, 15 नवंबर 2026 । जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सिलसिला शुरू हो गया है। आज पाली, परसदा, निरधी, डोड़की और कुलहरिया धान उपार्जन केंद्रों में भी खरीदी प्रारंभ हुई।पाली उपार्जन केंद्र में पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम ने पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया। उन्होंने किसान का सम्मान किया और उपस्थित किसानों को खरीदी शुरू होने पर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जनपद सदस्य, सरपंच, अन्य जनप्रतिनिधि और केंद्र प्रभारी मौजूद रहे।निरधी उपार्जन केंद्र में समिति के संतोष यादव, सुंदर पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में खरीदी शुरू की गई। ग्राम पोलमी निवासी किसान संतोष साहू ने पहले दिन 51.60 क्विंटल धान बेचा।कुल्हरिया उपार्जन केंद्र में जनपद सदस्य वेद प्रताप सिंह कोराम, सरपंच सोन कंवर उईके, समिति प्रबंधक सुधीर प्रसाद धुर्वे और फड़ प्रभारी भगवान सिंह पेंद्रो सहित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में खरीदी का शुभारंभ हुआ। ग्राम बुढ़ापारा निवासी किसान राजेंद्र कुमार यादव, पिता बनसलाल यादव, ने टोकन कटाकर 15.20 क्विंटल धान बेचा। उन्होंने कहा कि पहले दिन धान बेचकर उन्हें खुशी हुई है और शासन के निर्णय से छोटे किसानों को लाभ मिलेगा।Post navigationकोरबा जिले में उत्साह के साथ धान खरीदी शुरू, पहले दिन किसानों ने बेचा धान टीसीबीटी पद्धति से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, देशी धान ‘बौना सफरी’ की उपज का आकलन