कवर्धा – ज्ञापन सौंपा गया | कल दिनांक 16/11/2026 को बोनस के अंतर वाली राशि देने की माँग करते हुए एक सूत्रीय ज्ञापन पत्र सौंपा गया |क्षेत्र के दिग्गज एवं लोकप्रिय राष्ट्रीय किसान नेता कामरेड सुजीत गुप्ता ने गन्ना उत्पादक किसानों को सरकार द्वारा दिये जाने वाली दो अलग – अलग बोनस की राशि के कारण आये अंतर की राशि को प्रभावित किसानों को देने की माँग की |सरकार के इस भेदभावपूर्ण वाली घोषणा से अपनी असहमति जताते हुए अपने ज्ञापन पत्र के माध्यम से मांग की है कि बोनस की दो अलग – अलग राशि होने से जो अंतर की राशि छब्बीस रुपए है उसे प्रभावित किसानों को अविलंब दिया जाए |यहाँ पर यह उल्लेख करना जरूरी है कि वर्तमान में जिला कबीरधाम में राज्य सरकार के दो सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना संचालित हो रहे हैं | जिनमें से एक शक्कर कारखाना ग्राम रामहेपुर कला में भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना के नाम से संचालित हो रहा है तो दूसरा ग्राम बिसेसरा ( रोहरा ) में सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना के नाम से संचालित हो रहा है |जैसे कि राज्य सरकार ने पूर्व में घोषणा की है कि राज्य के गन्ना उत्पादक किसानों को बोनस की राशि 425 रुपए प्रति क्विंटल दी जायेगी | इसके बाद अब वादाखिलाफ़ी करते हुए प्रति क्विंटल छब्बीस रुपए कम करते हुए बोनस की राशि 399 रुपए दे रही है | जिससे सरकार का किसान विरोधी चेहरा एवं रवैया उजागर हो रहा है |किसानों के साथ किये जा रहे इस आर्थिक अन्याय को मिटाने के लिए जिले में पदस्थ अपर कलेक्टर सागर सिंह को जिले के कलेक्टर के नाम से संबोधित एक सूत्रीय ज्ञापन पत्र सौंपा गया | वर्तमान में जिले में तुलिका प्रजापति नामक महिला कलेक्टर पदस्थ है | किसानों के हित एवं न्याय के संबंध में औपचारिक चर्चा भी की गई | इस दौरान राष्ट्रीय किसान नेता कामरेड सुजीत गुप्ता के साथ सुपर समर्थन की चिठ्ठी के संपादक शैलेंद्र गुप्ता की भी उपस्थिति रही | Post navigationमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘विष्णु के पाती’ के माध्यम से बिहान दीदी पुष्पा महंत के हुनर और आत्मनिर्भरता की सराहना की