कवर्धा – हर्ष फायरिंग के संबंध में कोई आदेश नहीं होने की बात आई सामने | जी हाँ आज हम अपने पाठकों को एक ऐसे कार्यक्रम के बारे में बता रहे है जिसके बारे में संबंधित कार्यालय में आदेश संबंधी कोई पत्र उपलब्ध नहीं है और फिर भी उसे अंजाम दिया गया |मामला पुलिस विभाग से जुड़ा हुआ है | कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला कबीरधाम कवर्धा नगर में संचालित होता है | नगर कवर्धा जिला कबीरधाम का जिला मुख्यालय है | वर्तमान में यहाँ पुलिस अधीक्षक के पद पर जितेंद्र यादव पदस्थ है |वर्ष 2026 के दशहरे के पर्व पर यहाँ पदस्थ पुलिस अधीक्षक द्वारा हर्ष फायरिंग किया गया | इस संबंध में वास्तविकता जानने के उद्देश्य से नगर कवर्धा निवासी शैलेंद्र गुप्ता द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 का उपयोग करते हुए कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला कबीरधाम में एक आवेदन पत्र दिनांक 28/10/2026 को जन सूचना अधिकारी के पास लगाया गया | इस आवेदन पत्र के माध्यम से यह जानकारी मांगी गई कि हर्ष फायरिंग के संबंध में शासन के जो दिशा – निर्देश , नियम है उसकी प्रति देंवे |आवेदक शैलेंद्र गुप्ता का जब जनहित के कार्य से कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला कबीरधाम जाना हुआ तो संबधित एवं जिम्मेदार कर्मचारी द्वारा पत्र क्रमांक उपुअ/कधा/ज . सू . अ . /242/2026 उल्लेखित दिनांक 17/11/2026 आवेदक को दिया गया | जिसमें इन बातों का उल्लेख किया गया है कि प्रतिवर्षानुसार रक्षित केंद्र कबीरधाम के शस्त्रागार में विजयादशमी के पावन पर्व में शस्त्र पूजा किया जाता है | शस्त्र पूजन के दौरान पूर्व परम्परानुसार आवाजी कारतूस फायर किया जाता है | इस संबंध में कोई आदेश इस कार्यालय में उपलब्ध नहीं है | और जानकारी से असंतुष्टी की दशा पर आवेदक को प्रथम अपील करने की राह दिखा दी गई |यहाँ पर अहम सवाल ये हैं कि जब इस हर्ष फायरिंग के संबंध में शासन से कोई आदेश नहीं है तो इसे कैसे उचित ठहराया जा सकता है ? किसी रूप में हानि ( जन हानि , धन हानि , पशुधन हानि ) होने से जवाबदेही किसकी तय होगी ? क्या सिर्फ परंपरा की दुहाई देकर इसे उचित कहा जा सकता है ?अगर यही कृत्य एक आम नागरिक कर दे और उससे इस संबंध में कोई एक छोटी सी वैधानिक ( कानूनी ) भूल – चूक हो जाए तो यही पुलिस कानून व्यवस्था की दुहाई देकर उसे अपने गिरफ्त में ले लेगी और उसे अनेक कानूनी जटिल प्रक्रियायों का सामना करना पड़ सकता है |अब देखना यह है कि स्थानीय विधायक विजय शर्मा जो प्रदेश के उपमुख्यमंत्री होने के साथ ही इस पुलिस विभाग के गृहमंत्री भी हैं | इस घटना को कितनी गंभीरता से लेते हैं और ठोस एवं उचित कारर्वाई के रूप में क्या करते हैं ? Post navigationराष्ट्रीय किसान नेता कामरेड सुजीत गुप्ता द्वारा बोनस के अंतर वाली राशि देने की मांग की गई | वर्तमान में जिला कबीरधाम में महिला कलेक्टर तुलिका प्रजापति है पदस्थ | जिला कलेक्टर के नाम से संबोधित ज्ञापन पत्र सौंपा गया जिला कबीरधाम में पदस्थ अपर कलेक्टर सागर सिंह को |