कवर्धा, 12 मई 2025। कबीरधाम जिले के ग्राम थुवापानी के जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ाई के दौरान ग्रामीणों पर दो भालुओं ने अचानक हमला कर दिया, जिससे चार ग्रामीण घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा तत्काल जिला अस्पताल कवर्धा पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चन्द्रवंशी, खिलेश्वर साहू, रामप्रसाद बघेल, मोहन ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने डॉक्टरों को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों और उनके परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने वन विभाग और स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया है कि त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जाए। वन विभाग द्वारा तत्काल राहत के तौर पर घायलों को सहायता राशि प्रदान की गई है।घायलों में ग्राम बाघूटोला निवासी सुखराम पटेल, उमेंद पटेल, ग्राम चिखली निवासी फूल बाई और ग्राम दियाबार निवासी राजमती शामिल हैं। इन सभी को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका इलाज जारी है। एक ग्रामीण को रायपुर रेफर किया गया है। Post navigationकबीरधाम जिले के ग्राम सोनपुरी रानी में गुरु गोरक्षनाथ प्राकट्य महोत्सव का भव्य आयोजन, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल उप मुख्यमंत्री साव ग्राम मटका में आयोजित जिला स्तरीय भक्त माता कर्मा महोत्सव एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए