कवर्धा 24 मई 2025। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का सादगी भरा व्यवहार एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। आज कवर्धा के ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर परिसर में दिल को छू लेने वाला दृश्य देखने को मिला। जब प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज अपने प्रवास के दौरान कबीरधाम जिले के प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर परिसर अवलोकन करने पहुंचे। अवलोकन के दौरान उनकी नजर एक महिला पर पड़ी, जो सादगी से बोईर रोटी बेच रही थी। उपमुख्यमंत्री बिना किसी औपचारिकता के सीधे महिला के पास पहुंचे और आत्मीयता के साथ संवाद किया। बुजुर्ग महिला पहले तो आश्चर्यचकित हुई, लेकिन शर्मा की विनम्रता और अपनापन देख भावविभोर हो गई। उपमुख्यमंत्री ने न केवल उसकी बनाई बोईर रोटी खरीदी, बल्कि स्वाद लेकर खाई भी। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के कैमरे में कैद हो गया। Post navigationबेसहारा बच्चों की पहचान करने और उनके आधार नामांकन व कानूनी सहायता प्रदान करने हेतु किया गया “साथी” समिति का गठन । उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने भोरमदेव क्षेत्र का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और विकास कार्यों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की