मुंगेली 02 जुलाई 2025 । शासन के निर्देशानुसार समस्त विभागों एवं कार्यालयों में ई-ऑफिस के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में समस्त शासकीय कार्य ई-ऑफिस पोर्टल के माध्यम से डिजिटल माध्यम से संपादित करने के संबंध में जानकारी दी गई। जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी देवेन्द्र राजपूत ने प्रशिक्षण में ई-ऑफिस के उपयोग, फाइल मूवमेंट, नोटशीट, सुरक्षा उपाय एवं गोपनीयता, दस्तावेज संधारण एवं अन्य प्रमुख कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान जिले के सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। Post navigationगुणवत्तापूर्ण शिक्षा व मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराने दिए निर्देश निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं अतिक्रमण पर कार्रवाई करने दिए निर्देश