कवर्धा, 5 जुलाई 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 6 जुलाई, रविवार को कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड के एकदिवसीय दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:55 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 12:00 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे, जहां से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 12:40 बजे सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना हेलीपेड, पंडरिया में आगमन करेंगे।

मुख्यमंत्री साय दोपहर 12:45 बजे स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल परिसर पंडरिया पहुंचेंगे। यहां दोपहर 12:45 से 1:45 बजे तक महतारी अलंकरण सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्र की महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में निर्मित एवं स्वीकृत विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन और महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए 5 नि:शुल्क बसों के संचालन का शुभारंभ करेंगे। इस योजना का उद्देश्य छात्राओं की उच्च शिक्षा तक सरल पहुंच सुनिश्चित करना है। इसके पश्चात दोपहर 1:45 से 2:25 बजे तक समय आरक्षित रहेगा।

मुख्यमंत्री दोपहर 2:25 बजे स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे तथा 2:30 बजे पुनः पंडरिया हेलीपेड पहुंचकर रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 3:10 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर तथा 3:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे।

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।