बेमेतरा 07 जुलाई 2025:- आबकारी एक्ट के तहत जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी द्वारा जप्त कर राजसात किये गए कुल 12 वाहनों (07 दोपहिया एवं 05 चारपहिया) की खुली बोली प्रक्रिया के माध्यम से नीलामी की जाएगी। पूर्व में यह नीलामी 09 जुलाई 2025 को आयोजित होनी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसमें आंशिक संशोधन किया गया है।संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब यह नीलामी 16 जुलाई 2025, बुधवार को प्रातः 11.00 बजे से सायं 04.00 बजे तक थाना सिटी कोतवाली परिसर में आयोजित की जाएगी।

नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्तियों को निर्धारित शर्तों के अनुसार—दोपहिया वाहन हेतु ₹2000 एवं चारपहिया वाहन हेतु ₹5000 का बैंक ड्राफ्ट पुलिस अधीक्षक, जिला बेमेतरा के नाम से बनवाकर, बंद लिफाफे में संबंधित वाहन का नंबर, वाहन का प्रकार, अपना नाम, पता एवं मोबाइल नंबर अंकित कर 14 जुलाई 2025 तक कार्यालयीन समय में रक्षित निरीक्षक, बेमेतरा के समक्ष जमा करना अनिवार्य है। इच्छुक क्रेता नीलामी तिथि के पूर्व थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा परिसर में कार्यालयीन समय में जाकर वाहनों का अवलोकन कर सकते हैं। नीलामी की विस्तृत शर्तें थाना सिटी कोतवाली एवं अन्य थाना/चौकी/पुलिस कार्यालयों के नोटिस बोर्ड में प्रदर्शित की गई हैं, जिन्हें वहाँ जाकर देखा एवं प्राप्त किया जा सकता है।

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।