मुंगेली, 08 जुलाई 2025 । कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जिला कार्यालय में पदस्थ प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य पूर्व में जारी कार्यबंटन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए नवीन आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी को भू-अर्जन एवं भू-बंटन शाखा, भू-अभिलेख, चकबंदी एवं बंदोबस्त एवं खरीफ एवं रबी फसल कार्यक्रम, रीडर टू कलेक्टर, खाद्य शाखा, नागरिक आपूर्ति निगम, जिला विपणन संघ, सहकारिता, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक, खाद्य विभाग अंतर्गत जिले में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के समस्त प्रकरण, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं, परिसीमापक केन्द्रीय सहकारी बैंक का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा समय-समय पर सौंपे गए अन्य कार्यों की जिम्मेदारी भी दी गई है।

अपर कलेक्टर मेनका प्रधान को सहायक अधीक्षक (सा)/सहायक अधीक्षक (रा) शाखा, जनसूचना अधिकारी एवं सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत स्वतः प्रेरित सूचनाओं के प्रकटीकरण हेतु उत्तरदायी अधिकारी, समय-सीमा बैठक, कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत आवेदनों की समीक्षा, कलेक्टर द्वारा अंकित महत्वपूर्ण पत्रांे की समीक्षा, राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रभारी अधिकारी, राहत, आपदा, पुनर्वास, जनशिकायत निवारण, शिकायत शाखा, मुख्यमंत्री जनदर्शन, पीजीपोर्टल, अतिविशिष्ट व्यक्तियों से प्राप्त पत्रों का अंतिम निराकरण, पेपर कटिंग पर कार्यवाही, जनसंपर्क अनुदान शाखा, स्वेच्छानुदान शाखा, आर्थिक सहायता कोष, मुख्यमंत्री सहायता कोष, डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना संबंधी एवं संजीवनी कोष के प्रकरणों में आवेदनों पर हस्ताक्षर, 20 सूत्रीय कार्यक्रम शाखा, अल्पसंख्यक शाखा, आवक-जावक शाखा, लोक निर्माण विभाग (भ./स.) लोक निर्माण विभाग (सेतु), राष्ट्रीय राजमार्ग के योजना एवं भू-अर्जन से संबंधित कार्य, अंत्यावसायी, अल्प बचत शाखा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, नवोदय, केन्द्रीय विद्यालय, नागरिकता एवं पासपोर्ट, भू-दान एवं यज्ञ मण्डल का प्रभारी अधिकारी के साथ ही कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी तथा अतिरिक्त कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी द्वारा समय-समय पर सौंपे गए अन्य कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है।

 

 

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।