मुंगेली, 11 जुलाई 2025 । खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत विकासखंड स्तर पर शासकीय भूमि पर शासकीय निधि से निर्मित खेल मैदानों, अधोसंरचनाओं इंडोर, आउटडोर के लिए आवश्यक खेल उपकरण और सामग्री प्रदान करने हेतु 20 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इसी तरह उक्त योजना के तहत खेलों के संवर्धन व विकास के लिए पंजीकृत खेल समिति, क्लब, पंजीयक फर्म, सोसायटी को खेल उपकरण एवं खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु राशि प्रदान की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए जिला कलेक्टोरेट स्थित वरिष्ठ खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग कक्ष क्रमांक 241 में सम्पर्क कर सकते हैं।

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।