कवर्धा, 16 जुलाई 2025। कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार बालाजी मेडिकल सेंटर द्वारा जिला चिकित्सालय कवर्धा में 19 जुलाई 2025 शनिवार को प्रातः 10ः30 बजे से दोपहर 03ः00 बजे तक निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में बालाजी मेडिकल सेंटर रायपुर के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा कैंसर एवं बोन मैरो संबंधी परीक्षण, मुख कैंसर परीक्षण (माउथ स्कैनिंग), हीमेटोलॉजी एवं रक्त संबंधी बीमारियों की जांच की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर विशेष रूप से कैंसर एवं रक्त संबंधी बीमारियों के प्रारंभिक लक्षणों की पहचान एवं इलाज के लिए आयोजित किया जा रहा है। आमजन से अपील की गई है कि वे अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते हुए इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

कैंसर के लक्षण

शरीर में गांठ, मुँह में अल्सर या घाव में गांठ, मल या मूत्रत्याग की आदतों में परिवर्तन, आवाज में कर्कशता या बदलाव, लगातार खांसी या सांस लेने में तकलीफ, खून की कमी, थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया जैसी रक्त संबंधी बीमारियाँ, निगलने में कठिनाई या आवाज में बदलाव, चोट या जख्म का न भरना, रजोनिवृत्ति के बाद रक्तस्राव जैसी समस्याएँ हैं, तो ये कैंसर के लक्षण हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में उक्त शिविर में पहुँचकर निःशुल्क जांच कराना अत्यंत आवश्यक है।

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।