मुंगेली, 17 जुलाई 2025 । छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) रायपुर द्वारा आबकारी आरक्षक के पदों पर भर्ती के लिए प्रवेश परीक्षा 27 जुलाई को प्रातः 10 से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में जिले के 04 हजार 343 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। व्यापम द्वारा आगामी परीक्षाओं के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सफलतापूर्ण आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया है।

जारी निर्देश के अनुसार परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के पूर्व सभी परीक्षार्थियों की हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से जांच की जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम 02 घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र में पहुंचना आवश्यक होगा, ताकि शारीरिक जांच और प्रवेश पत्र सत्यापन की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके। परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को हल्के रंग के आधे बाँह के कपड़े तथा चप्पल पहनकर परीक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य है। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण, घड़ी, पर्स, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि साथ लाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा प्रारंभ होने के आधा घंटा पूर्व एवं अंतिम आधे घंटे में कक्ष से बाहर जाना वर्जित रहेगा। परीक्षा केन्द्र में प्रवेश पत्र, मूल पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र सहित अन्य कोई भी एक फोटोयुक्त पहचान पत्र लेकर आना अनिवार्य है।

 

 

 

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।