बेमेतरा 12 अगस्त 2025 । कलेक्टर रणबीर शर्मा की उपस्थिति में आज मंगलवार को समय सीमा की बैठक के बाद कलेक्टरेट के दृष्टि सभा कक्ष में जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्र के लोग अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आये। इस दौरान जनदर्शन में आने वाले सभी लोगों की समस्याओं का निराकरण भी किया गया। आज के जन चौपाल में कलेक्टर ने लोगों की समस्याओं को गौर से सुना और संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर और समक्ष बुलाकर संबंधित आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। कुछ आवेदन मौके पर ही निराकरण किए गए। आज जनदर्शन में विभिन्न शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित 27 आवेदन प्राप्त हुए। तात्कालिक महत्व की समस्याओं का जहां त्वरित निराकरण किया। वहीं गंभीर और जांच के आवेदनों को टीएल पंजी पर दर्ज करके, इनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अफसरों को दी।

इस दौरान जनदर्शन में दूरदराज के गांवों से अपनी समस्याओं के समाधान हेतु पहुंचे लोगों में से तहसील नांदघाट के ग्राम मुड़पार के समस्त ग्रामवासी ने मनरेगा के रोड को खोदकर कब्जा करने की शिकायत दर्ज करने के संबंध में आवेदन दिया, तहसील साजा के ग्राम परसबोड़ निवासी प्रभुराम साहू ने जमीन नामांतरण करने के संबंध में आवेदन दिया, तहसील बेमेतरा के ग्राम नगधा निवासी अमरीत बाई ने ग्राम झालम स्थित गौशाला में ’मवेशियों को दान करनें हेतु अनुमति प्रदान करने के संबंध में आवेदन दिया, तहसील बेरला के ग्राम पाहंदा निवासी पुन्नी बाई दिवाकर ने मकान आवास द्वितिय किस्त दिलाने के संबंध में आवेदन दिया, इसी प्रकार तहसील बेमेतरा के ग्राम मुलमुला निवासी मंजिला भारती ने जहरीली जीव जंतु के काटने से क्षतिपूर्ति राशि दिलाये जाने के संबंध में आवेदन दिया। इसके अलावा आम नागरिकों ने निराश्रित पेंशन दिलाने, बैटरी चलित ट्रायसायकल हेतु, प्रधानमंत्री आवास दिलाने, कटा हुआ रकबा जोड़ने, खाद गड्डा को हटाये जाने, आम रास्ता खुलवाने, वृद्धा पेंशन हेतु दिव्यांगता पेंशन दिलाये जाने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए है। कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निराकरण के लिए ग्रामीणों को आश्वासन दिलाया। इस अवसर पर एडीएम डॉ. अनिल वाजपेयी, एसडीएम बेरला दिप्ती वर्मा सहित विभिन्न विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।