मुंगेली, 11 जुलाई 2025 । खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत विकासखंड स्तर पर शासकीय भूमि पर शासकीय निधि से निर्मित खेल मैदानों, अधोसंरचनाओं इंडोर, आउटडोर के लिए आवश्यक खेल उपकरण और सामग्री प्रदान करने हेतु 20 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।इसी तरह उक्त योजना के तहत खेलों के संवर्धन व विकास के लिए पंजीकृत खेल समिति, क्लब, पंजीयक फर्म, सोसायटी को खेल उपकरण एवं खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु राशि प्रदान की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए जिला कलेक्टोरेट स्थित वरिष्ठ खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग कक्ष क्रमांक 241 में सम्पर्क कर सकते हैं।Post navigationउर्वरक विक्रय में अनियमितता पर 13 कृषि केन्द्रों को नोटिस जारी कर 03 केन्द्रों के उर्वरक विक्रय पर लगा प्रतिबंध जिले में उर्वरक की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित, किसानों को सुगम वितरण से लाभ, कृषि उत्पादन में होगी वृद्धि