कवर्धा – बीते दिनों नगर कवर्धा के एक धार्मिक कार्यक्रम में राष्ट्रीय किसान नेता कामरेड सुजीत गुप्ता शामिल हुए |

नगर कवर्धा के कैलास नगर वार्ड में गौरी – गौरा उत्सव का आयोजन किया गया | क्षेत्र के आदिवासी समाज द्वारा प्रतिवर्ष यह आयोजन किया जाता है | विसर्जन के पूर्व की जाने वाली पूजा में नगर कवर्धा के राष्ट्रीय किसान नेता कामरेड सुजीत गुप्ता शामिल होकर पूजा किये | उन्होंने किसानों के खुशहाली के लिए प्रार्थना किया | यहाँ पर यह उल्लेख करना जरूरी है है कि क्षेत्र में कामरेड सुजीत गुप्ता एक मात्र ऐसे व्यक्ति हँ जो राष्ट्रीय किसान नेता की पहचान रखते हैं |

समय – समय पर किसानों के हितों के लिए आवाज उठाते रहते हैं | किसान एवं अन्य वर्गों के हितों के लिए भी सदैव तत्पर रहना ही इनकी विशिष्ट पहचान है |

इस कार्यक्रम में आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य , वार्ड के निवासी सहित आदिवासी समाज के लोग भारी संख्या में शामिल हुए |

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।