छत्तीसगढ़मुंगेली

शाखा प्रबंधक को मिला कारण बताओ नोटिस

मुंगेली – शाखा प्रबंधक को मिला कारण बताओ नोटिस | जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित जिला मुंगेली के नोडल अधिकारी के द्वारा प्रभारी शाखा प्रबंधक सुमरन दास मानिकपुरी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है |

आपको यह बता दे कि सुमरन दास मानिकपुरी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित जिला मुंगेली के सेतगंगा शाखा में पदस्थ है | दिनांक 06/05/2025 को जिला प्रशासन द्वारा सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन ग्राम सेतगंगा में किया गया था | जिसमें क्षेत्र के कई किसानो ने जिला कलेक्टर से उस समय शिकायत किया जब कलेक्टर समाधान शिविर में स्टाल निरीक्षण के लिए वहाँ मौजूद थे |

किसानों ने अपने शिकायत में बताया कि सुमरन दास मानिकपुरी द्वारा किसानों को भुगतान करते समय राशि की कटौती की जाती है | किसानों को भुगतान करते समय बीस हजार रुपए की राशि तक का लिमिट तय कर दिया जाता है एवं से मिलीभगत करके खास व्यक्तियों को भुगतान किया जाता है | उसके ऐसे कारनामों से हैं किसानों को अत्याधिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है |

किसानों से प्राप्त शिकायत पर कलेक्टर द्वारा बहुत ही नाराजगी व्यक्त किया गया | शाखा प्रबंधक के ऐसे कृत्य से बैंक के साख पर असर पड़ रहा है एवं बैंक की छवि धूमिल हो रही है |

नोडल अधिकारी द्वारा जारी नोटिस में तीन दिवस के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है | प्रतिउत्तर समाधान कारक नही पाए जाने पर विरुद्ध कार्यवाही हेतू अनुशंसा पत्र प्रधान कार्यालय बिलासपुर प्रेषित करने की बात कही गई है |

 

 

 

 

Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button