कवर्धाकबीरधामछत्तीसगढ़

नशा मुक्त भारत अभियान के 5वी वर्षगांठ के अवसर पर मैराथन दौड़ का किया गया आयोजन

जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं बच्चों द्वारा नशा मुक्ति का संदेश देने के लिए मैंदान में 400 मीटर का दौड़ लगाया

कवर्धा, 13 अगस्त 2025। नशा मुक्त भारत अभियान के 5वी वर्षगांठ के अवसर पर जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा आज स्वामी करपात्री मैदान, कवर्धा में रन अगेन्स ड्रग्स थीम पर जिला स्तरीय मैराथन दौड़ कार्यक्रम का आयोजन बालक-बालिका वर्ग के लिए पृथक-पृथक किया गया। मैराथन दौड़ में वृहद् संख्या में प्रतिभागी बच्चों द्वारा बड़े ही उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम आयोजन स्थल पर उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं बच्चों द्वारा नशा मुक्ति का संदेश देने के लिए मैंदान में 400 मीटर का दौड़ लगाया गया। तत्पश्चात बालिका वर्ग के लिए 1600 मीटर एवं बालक वर्ग के लिए 5 कि.मी. दौड़ प्रतियोगिता कराया गया। बालिका वर्ग 1600 मी.दौड़ में कु.निशी मेरावी ने प्रथम स्थान, कु.नेहा चन्द्रवंशी ने द्वितीय स्थान, कु.दीपा पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

मैराथन दौड़ बालक वर्ग 5 कि.मी.दौड़ में योगजीत पटेल ने प्रथम स्थान, पंकज जायसवाल ने द्वितीय स्थान, तथा नीलम टेकाम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी प्रतिभागियों को समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रमाण-पत्र, प्रतीक चिन्ह एवं नगद प्रोत्साहन राशि देते हुए सम्मानित किया गया। साथ ही खिलाड़ियों के कोच सुनील सरोज, आर्मी ग्रुप कोच एवं स्वामी विवेकानंद एकेडमी ट्रेनर सुश्री रीना शर्मा एवं दशरथ साहू को प्रतीक चिन्ह देते हुए नशामुक्त भारत अभियान में विशेष सहयोग के लिए प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र देते हुए सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही जिले में नशा मुक्ति भारत अभियान में विशेष सहयोग प्रदान करने वाले एवं उत्कृष्ठ कार्य करने वाले एनएमबीए के वालेंटियर्स चन्द्रकांत यादव, दीनदयाल कौशिक, सालिकराम बांधवे एवं दुलारूराम साहू जी को प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र देते हुए सम्मानित किया गया। तत्पश्चात उपसंचालक समाज कल्याण द्वारा उद्बोधन देते हुए उपस्थित समस्त अधिकारी, कर्मचारी, वालेंटियर्स एवं बच्चों को नशामुक्ति का संदेश देते हुए नशे से दूर रहने एवं अपने सगे-संबंधियों को नशे के दुष्प्रभाव से अवगत कराते हुए नशामुक्ति करने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग, पुलिस विभाग, विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला कबीरधाम, भोरमदेव नशामुक्ति केन्द्र कवर्धा से अधिकारी, कर्मचारी उपस्थिति रहे। कार्यक्रम के अंत में अभिलाषा पण्डा, उपसंचालक, समाज कल्याण द्वारा सभी का आभार प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

उल्लेखनीय है कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित ‘‘नशा मुक्त भारत अभियान’’ का उद्देश्य देश के सभी जिलों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता फैलाना तथा समाज में नशा मुक्त वातावरण तैयार करना है। यह अभियान वर्ष 2020 में प्रारंभ किया गया था और इस वर्ष यह अपने पांच वर्ष पूर्ण कर रहा है, जो अपने आप में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

 

 

 

 

 

Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button