कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक, आरती कर मांगी प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना

कवर्धा, 28 जून 2025 । प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज कवर्धा स्थित ऐतिहासिक एवं आस्था का केंद्र पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर में पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और मंत्रोच्चारण के साथ महादेव की आरती में सम्मिलित होकर प्रदेश एवं जिले के नागरिकों के लिए सुख, समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश चंद्रवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

 

 

Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button