कवर्धाकबीरधामछत्तीसगढ़

प्रशिक्षित कैंसर रोग सलाहकार एवं नोडल चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हर्षित टुवानी द्वारा की जा रही है कीमोथैरेपी सेवा का संचालन

आज संपन्न हुआ 100 वीं कीमोथैरेपी जिला अस्पताल कवर्धा में | लाभांवित होने वाले मरीज एवं उनके परिजनों द्वारा की जा रही डॉक्टर हर्षित टुवानी की भूरी - भूरी प्रशंसा

कवर्धा – जिला अस्पताल कवर्धा में कीमोथैरेपी सेवाओं का सफल संचालन लगातार तीसरे वर्ष भी जारी है। आज अस्पताल में 100वीं कीमोथैरेपी दी गई, जो कैंसर उपचार की दिशा में जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

आज सुखमत बाई साहू, 52 वर्ष, निवासी बघरहा (बोड़ला) तथा शैल गुप्ता, 57 वर्ष, निवासी कवर्धा को कीमोथैरेपी दी गई।

इस सेवा का संचालन डॉ. हर्षित टुवानी, प्रशिक्षित कैंसर रोग सलाहकार एवं नोडल चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया जा रहा है। उनकी देखरेख में नियमित रूप से मरीजों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और मानक उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

अभी तक लगभग 30 मरीजों ने जिला अस्पताल में कीमोथैरेपी की सेवाएँ ले ली हैं, जिससे ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को बड़ी राहत मिली है।

डॉ.  टुवानी बताते हैं कि कैंसर से बचाव एवं इलाज दोनों सम्भव हैं, बशर्ते समय पर जाँच एवं उपचार हो सके। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक अवस्था में कैंसर की पहचान होने से उपचार अधिक प्रभावी और सफल होता है।

माह में एक बार BALCO Cancer Hospital की टीम भी जिला अस्पताल कवर्धा में कैंप लगाती है, जिससे कैंसर की स्क्रीनिंग, रोग की प्रारंभिक पहचान और उपचार में सहयोग मिलता है।

जिला अस्पताल में कीमोथैरेपी सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को अब बड़े शहरों की यात्रा नहीं करनी पड़ती, जिससे समय, धन और परेशानी—तीनों में कमी आई है। जिले के अनेक मरीज इस सुविधा का लाभ उठाकर निरंतर उपचार प्राप्त कर रहे हैं। डॉक्टर टुवानी अपने कठिन परिश्रम एवं त्वरित सेवा के लिए अच्छे – खासे लोकप्रिय भी है |

सिविल सर्जन डॉ. केशव ध्रुव ने कहा कि यह उपलब्धि स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और ग्रामीण क्षेत्रों में उन्नत उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button