मुंगेलीछत्तीसगढ़

‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ के तहत मोहबंधा में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर

120 से अधिक ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं का मिला प्रत्यक्ष लाभ

मुंगेली, 24 जून 2025 । जनजातीय समुदाय के समग्र और सशक्त विकास के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ के अंतर्गत आज जिले के सुदूर ग्राम मोहबंधा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में ग्राम मोहबंधा सहित कंचनपुर, कोसाबाड़ी, बघनीभंवर और परसवारा से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित हुए।

इस दौरान पेयजल, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य, आधार, राशन, पेंशन, वनाधिकार पट्टा, शौचालय, आवास सहित 25 से अधिक शासकीय योजनाओं की जानकारी अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को दी गई। उन्हें इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया, ताकि सरकारी सुविधाएं सीधे उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकें। शिविर में 120 से अधिक ग्रामीणों को आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र तथा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना जैसी योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान किया गया। शिविर में राजस्व, पंचायत, खाद्य, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, आदिवासी विकास सहित सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने न केवल समस्याएं सुनीं बल्कि मौके पर ही समाधान भी सुनिश्चित किया।

 

 

 

 

 

 

Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button