छत्तीसगढ़

सिरफिरे आशिक की दरिंदगी: नाबालिग लड़की पर चाकू से हमला, मौत

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले से सनसनीखेज वारदाज सामने आई है। जहां एक नाबालिग लड़की को सिरफिरे आशिक ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी है।  यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम रेंडा की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, रात्रि करीब 12 से 1 बजे के बीच गांव के ही युवक राहुल भारद्वाज नाबालिक लड़की के घर घुसकर उन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया और फरार हो गया। इस वारदात में युवती की मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। 

पुलिस मौके पर पहुंची तो मकान अंदर फर्स और दीवारों पर खून मिले। पुलिस शव को पीएम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है। 

Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button