कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़

कबीरधाम जिले के नगरीय निकायों का मतगणना 15 फरवरी 2025 को सुबह 09 बजे होगी प्रारंभ

मतगणना स्थल पर मोबाईल एवं अन्य इलेक्ट्रानिक सामग्री लेकर जाना पूर्णतः वर्जित

कवर्धा : नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत 15 फरवरी 2025 को सुबह 09 बजे से सभी नरीय निकायों के लिए डाले गए मतां की गणना (ईवीएम) कार्य किया जाएगा। नगर पंचायत और नगर पालिका के लिए बनाएं गए स्ट्रांग रूम में मतगणना कार्य किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  वर्मा के मार्गदर्शन में मतगणना कार्य के लिए आवश्यक तैयारी की जा रही है। मतगणना कार्य के सफल संपादन के लिए 13 और 14 फरवरी को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में गणना पर्यवेक्षक और गणना सहायकों को मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतगणना कार्य का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मतगणना के लिए 15 फरवरी को रिटर्निंग अधिकारी और प्रत्याशी एवं उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम को खोला जाएगा।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  गोपाल वर्मा ने गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायकों सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों को मतगणना तिथि को निर्धारित समय में मतगणना स्थल पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। मतगणना स्थल पर मोबाईल एवं अन्य इलेक्ट्रानिक सामग्री लेकर जाना पूर्णतः वर्जित है। उन्होंने बताया कि सभी नगरीय निकायों में मतगणना के लिए 120 टेबल लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि कवर्धा नगर पलिका के लिए 27 टेबल, पंडरिया के लिए 18, नगर पंचायत पाण्डातराई, बोड़ला, पिपरिया, सहसपुर लोहारा और इंदौरी के लिए 15-15 टेबल लगाई जाएगी। मतगणना अभ्यर्थी के लिए आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था मतगणना हॉल के निकट रहेगी। मतगणना अभिकर्ताओं को मतगणना केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, आईपैड, लैपटाप, स्माट वॉच या अन्य इलेक्ट्रानिक्स उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मतगणना स्टॉफ, अभ्यर्थी और उसके निर्वाचन, मतगणना अभिकर्ताओं को मतगणना हॉल के भीतर धूम्रपान, गुटखा, तंबाकु ले जाने की अनुमति नही होगी।

Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button