
कबीरधाम – भाकपा (माले) के जिला कमेटी सदस्य कामरेड सुजीत गुप्ता ने वर्तमान बजट की सराहना करते हुए कहा कि राज्य के बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है |
- जिला कबीरधाम को 410 करोड़ दिया गया है | स्वास्थ्य के क्षेत्र में सामुदायिक – प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सब हेल्थ सेंटर के लिए भवन निर्माण, नारकोटिक्स टास्क फंड, शिक्षा, बिजली के लिए बजट का प्रावधान किया गया है | ग्रामीण क्षेत्र में सड़क निर्माण से ग्रामीणों को बारहमासी सड़क की सुविधा मिलेगी | सिचाई की सुविधा से किसानों के आय में वृद्धि होगी |
मतस्यिकी महाविद्यालय को 10 करोड़ देने से शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास देखने को मिलेगा | राज्य में 18 लाख आवास की स्वीकृति से जिला एक मॉडल विकास का रूप ले लेगी |
स्वच्छ पेयजल हेतू अमृत मिशन् हेतू 744 करोड़ का प्रावधान करना, जल उपलब्धता के लिए अभूतपूर्व निर्णय है | राज्य के सभी दिशायो में समुचित विकास होगा |



