बेमेतराछत्तीसगढ़

उर्वरकों की कालाबाजारी पर सख्ती: खरीफ 2026 के लिए जिला स्तरीय उड़नदस्ता टीम गठित

बेमेतरा, 30 मार्च 2026 । खरीफ 2026 मौसम हेतु किसानों को निर्धारित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरकों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा सख्त कदम उठाए गए हैं। इसी कड़ी में उर्वरक की कालाबाजारी, तस्करी, डायवर्सन, जमाखोरी, अधिक कीमत पर विक्रय एवं अमानक उर्वरकों की बिक्री जैसी अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उर्वरकों से संबंधित किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति या फर्म के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के साथ-साथ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए प्रकरण माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

उड़नदस्ता टीम का गठन इस प्रकार है:

डॉ. श्याम लाल साहू, उर्वरक निरीक्षक, विकासखंड बेमेतरा (सहायक संचालक कृषि) – नोडल अधिकारी

दिनेश कुमार धुर्वे, प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, विकासखंड साजा – सहायक नोडल

देवानंद देवांगन, प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, विकासखंड बेरला – सहायक नोडल

राकेश कुमार चतुर्वेदी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, विकासखंड नवागढ़ – सहायक नोडल

दीपक कुमार साहू, उर्वरक शाखा प्रभारी – उप सहायक

कुलेश्वर सिन्हा, वाहन चालक

उक्त टीम उर्वरकों से संबंधित शिकायतों एवं गोपनीय सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करेगी। साथ ही, उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 (FCO 1985) के तहत अवैध गतिविधियों पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। टीम द्वारा की गई कार्रवाई का साप्ताहिक प्रतिवेदन प्रत्येक गुरुवार (कार्यालयीन दिवस) को प्रस्तुत किया जाएगा तथा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार समन्वय स्थापित करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय पर उचित कार्रवाई की जा सके।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button