कोरबाछत्तीसगढ़

सपनों का आशियाना बना हकीकतः पीएम आवास शहरी 2.0 से बदली लाभार्थी मेला राम के परिवार की जिंदगी

पीएम आवास योजना ने हमारे सपनों को किया सच- हितग्राही मेलाराम

कोरबा, 19 मार्च 2026 । प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 ने जरूरतमंद परिवारों के पक्के घर के सपनों को नई उड़ान दी है। कोरबा नगर के बुधवारी क्षेत्र में रहने वाले मेला राम साहू ने भी इस योजना का लाभ लेकर वर्षों से संजोया अपना घर बनाने का सपना पूरा किया है, जो पेशे से कारपेंटर का कार्य करते हैं, वर्षों से अपने परिवार के लिए एक पक्के घर का सपना संजोए हुए थे। चार सदस्यों के इस छोटे से परिवार के लिए पुराने मकान में जीवन यापन करना कई चुनौतियों से भरा हुआ था। सीमित आय के कारण एकमुश्त बड़ी राशि जुटाकर पक्का घर बनाना उनके लिए संभव नहीं हो पा रहा था।

इसी बीच प्रधानमंत्री आवास शहरी 2.0 योजना के अंतर्गत हुए सर्वे में उनका नाम शामिल हुआ। आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति के बाद वर्ष 2025-26 में उनका आवास स्वीकृत हो गया। प्रथम किश्त की राशि खाते में आते ही नींव डालने का काम शुरू हुआ और देखते ही देखते उनके आवास का कार्य तेजी से पूरा होने लगा। योजना के तहत उन्हें तीनों किश्तों की राशि समय पर प्राप्त हुई, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा। सरकार की इस आर्थिक सहायता के साथ-साथ अपनी जमा पूंजी जोड़कर मेला राम साहू ने अपने सपनों का पक्का घर तैयार कर लिया। जुलाई 2025 में उनका नया आवास पूरी तरह बनकर तैयार हो गया। आज उनका पूरा परिवार सुरक्षित, स्वच्छ और सुकून भरे वातावरण में नए घर में खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहा है। लाभार्थी मेला राम ने बताया कि अपना पक्का घर होना हर परिवार का सबसे बड़ा सपना होता है। हम लंबे समय से इस बारे में सोच रहे थे, लेकिन आर्थिक स्थिति बाधा बन रही थी। उन्होंने कहा पीएम आवास योजना ने हमारे सपनों को साकार कर दिया। हितग्राही साहू ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगो के पक्के आवास के सपने को पूरा करने चलाए जा रहे इस योजना के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि यह योजना गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए एक वरदान साबित हो रही है।

 

Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button