कबीरधाम – विगत 10 – 12 वर्षों से माँ शीतला समिति द्वारा क्वार नवरात्रि में दुर्गोत्सव का आयोजन किया जा रहा है | ग्राम खैरबना कला में बीते लगभग 10 – 12 वर्षों से ग्राम में गठित माँ शीतला समिति द्वारा दुर्गोत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम से किया जा रहा है |सबसे पहले हम आपको यह बता दे कि ग्राम खैरबना कला जिला कबीरधाम के जनपद पंचायत बोड़ला के अंतर्गत आता है | यह ग्राम जिला मुख्यालय कबीरधाम से लगभग 10 – 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है |सुपर समर्थन की चिट्ठी से चर्चा करते हुए समिति से जुड़े एक सदस्य ने बताया कि हम सब मिलजुलकर हर साल बड़े धूमधाम से दुर्गोत्सव का आयोजन करते हैं | माँ दुर्गा का दर्शन करने ग्राम के निवासी एवं आसपास के ग्रामों के निवासी बड़ी संख्या में आते हैं | हमारे ग्राम में कुछ अन्य समितियां भी हैं जो दुर्गोत्सव का आयोजन करती हैं |हमारे द्वारा माँ के नौ रूपों में से चार रूपों की मूर्तियाँ स्थापित की गई है | ये सभी मूर्तियाँ बड़े आकार की हैं | इनमें क्रमशः बाएँ से दाएँ माँ कालरात्रि, माँ सिद्धिदात्री, माँ महागौरी एवं माँ शैलपुत्री की मूर्तियाँ हैं | देवी माँ के स्थान को बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया गया है जो देखने में बहुत ही आकर्षक है | Post navigationग्रामोद्योग विभाग के सचिव सहसंचालक ने किया जांजगीर-चांपा में विभागीय गतिविधियों का निरीक्षण राज्य शासन की पहल से बिहान समूहों को 4 करोड़ 53 लाख का ऋण, कलेक्टर ने बैंकर्स को किया सम्मानित