कवर्धाकबीरधामछत्तीसगढ़

जिले के दिव्यांगों के लिए प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जिला चिकित्सालय के कक्ष क्रमांक 15-बी में बनाया जाएगा दिव्यांगता प्रमाण पत्र

कवर्धा, 08 अगस्त 2025। शासन के निर्देशानुसार जिले में निवासरत सभी दिव्यांगजनों का शत-प्रतिशत दिव्यांगता प्रमाणीकरण एवं यू.डी.आई.डी. पंजीयन कराया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे। किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए दिव्यांगता प्रमाण-पत्र एवं यू.डी.आई.डी. कार्ड होना अनिवार्य है, किन्तु ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में अनेक दिव्यांगजन अभी तक इनसे वंचित हैं।

कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग ने प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जिला चिकित्सालय कबीरधाम के कक्ष क्रमांक 15-बी (दिव्यांग शाखा) में ओ.पी.डी. समय प्रातः 09 बजे से दोपहर 01 बजे तक एवं सायं 04 बजे से 06 बजे तक 10-10 की संख्या में दिव्यांगजनों को उपस्थित कराते हुए उनका प्रमाण-पत्र बनाया जाएगा। प्रमाणीकरण के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड की छायाप्रति, 02 पासपोर्ट साइज फोटो एवं मोबाइल नंबर आवश्यक है, वहीं नवीनीकरण के लिए दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड की छायाप्रति, 02 पासपोर्ट साइज फोटो एवं मोबाइल नंबर अनिवार्य रहेगा। जनपद पंचायत स्तर पर सरपंच एवं सचिव की बैठकों में इस निर्धारित दिवस एवं समय की जानकारी अवश्य दी जाएगी, ताकि व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके और सभी पात्र दिव्यांगजन प्रमाण-पत्र एवं यू.डी.आई.डी. पंजीयन कराकर शासन की योजनाओं का लाभ ले सकें।

Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button