छत्तीसगढ़थान खमरियाबेमेतरा

बारहवी बोर्ड में परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा

पी एम श्री आत्मानंद विद्यालय थान खमरिया की यह एक बड़ी उपलब्धि

थान खमरिया – एक ऐसा विद्यालय जहाँ गत वर्ष 2024 – 2025 में बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा | जी हाँ हम बात कर रहे हैं नगर थान खमरिया में स्थित पी. एम. श्री स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट इंग्लिस मीडियम स्कूल के बारे में |

सबसे पहले हम आपको यह बता दे कि थान खमरिया एक नगर पंचायत है | यह नगर पंचायत जिला बेमेतरा के अंतर्गत आता है | जिला मुख्यालय बेमेतरा से इसकी दूरी लगभग 25 किलोमीटर है |

पी. एम. श्री आत्मानंद विद्यालय की शुरुआत यहाँ जून 2022 को हुई | इस शैक्षणिक वर्ष में यहाँ दर्ज विद्यार्थियों की संख्या 628 है | वर्तमान में जिस भवन में यह विद्यालय संचालित हो रहा है उस भवन में 17 कमरे हैं जबकि विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए एवं साथ ही अन्य जरूरी आवश्यक्ताओ को देखते ही 25 कक्षों की आवश्यकता है |

इस विद्यालय में ग्रंथालय तो है लेकिन प्रयोगशाला कन्या विद्यालय के साथ संयुक्त रूप से संचालित करना पड़ रहा है | खेल का मैदान है एवं व्हालीबाल और क्रिकेट का खेल सामग्री भी है | विद्यार्थियों को कब्बडी एवं खो – खो भी खेलाया जाता है | यहाँ शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक (पी टी आई) के पद पर अनिता मस्तके है जो कब्बडी और खो – खो दोनों में राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रह चुकी है |

गत वर्ष 2024 – 2025 में बारहवी बोर्ड में यहाँ का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा | बारहवी कक्षा में 89 प्रतिशत प्राप्त करके यहाँ की छात्रा प्रिया राजपूत टॉपर रही | दसवीं बोर्ड में परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत रहा | दसवीं कक्षा में छात्रा प्रज्ञा निषाद 92 प्रतिशत प्राप्त करके टॉपर रही |

सांस्कृतिक कार्यक्रम के मामले में यह विद्यालय काबिले तारीफ है | कुम्हारी में हुए राज्यस्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में यहाँ के विद्यार्थियों ने भाग लिया था जिसमें उन्हें सांत्वना पुरस्कार मिला |

इस विद्यालय में स्काउट एवं गाइड, एन सी सी, रेड क्रॉस एवं एन एस एस की इकाई नहीं है | 23 पद शिक्षकों के लिए स्वीकृत हैं जिसमें 20 शिक्षक पदस्थ हैं और 03 पद रिक्त है | रिक्त 03 पदों में 02 पद शिक्षक का और 01 पद सहायक शिक्षक का है | शिक्षकों की संख्या सात और शिक्षिकाओं की संख्या तेरह है |

विशाखा समिति यहाँ गठित है जिसमें पदेन अध्यक्ष यहाँ के प्राचार्य मनीष चौबे है | सचिव के पद पर अमनदीप कौर पदस्थ है साथ ही इस समिति में आम जनता की और से तीन महिलाएं भी हैं | इस तरह इस समिति में कुल पाँच लोग हैं |

इस विद्यालय में कुल दो कंप्यूटर सेट हैं जिसमें से एक सेट समग्र शिक्षा से प्राप्त है और दूसरा सेट पी एम श्री का है |

Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button