कोरबाछत्तीसगढ़

शासन की पारदर्शी और त्वरित धान खरीदी व्यवस्था का किसानों को मिल रहा पूरा लाभ

किसान चंद्रप्रकाश ने 161 क्विंटल धान का किया विक्रय, सर्वाधिक समर्थन मूल्य का पाया लाभ

कोरबा, 05 जनवरी 2026 । पाली विकासखंड के बम्हनी खुर्द गांव के किसान चंद्रप्रकाश कंवर ने छत्तीसगढ़ शासन की पारदर्शी और त्वरित धान खरीदी व्यवस्था का पूरा लाभ उठाते हुए अपनी खेती से बेहतरीन अनुभव प्राप्त किया। किसान कंवर के पास 13 एकड़ जमीन है, जिस पर उन्होंने इस वर्ष धान की खेती की। सहकारी समिति चैतमा में कुल 161 क्विंटल धान विक्रय किया। उन्होंने कहा कि तुहर टोकन एप के माध्यम से आनलाइन टोकन प्राप्त किया। जिससे उन्हें अनावश्यक समिति के बार बार चक्कर काटने एवं लंबी कतारों में समय गंवाने की जरूरत नहीं पड़ी। किसान चन्द्र प्रकाश ने इस खरीफ सीजन में तीन बार अपना धान विक्रय किया। उन्होंने पहले दो टोकन के माध्यम से 120 क्विंटल और तीसरी बार 41.60 क्विंटल धान बेचा। उन्होंने धान विक्रय की प्रक्रिया में कोई परेशानी नहीं हुई, और उन्हें सरकार द्वारा तय सर्वाधिक समर्थन मूल्य का लाभ मिला।

कंवर ने खरीदी प्रक्रिया की सुविधा, त्वरित सेवा और ऑनलाइन टोकन प्रणाली की खूब सराहना की। उन्होंने कहा की उपार्जन केंद्र में त्वरित एवं पारदर्शिता पूर्ण धान खरीदी होने से किसानों को सहूलियत मिल रही है। साथ ही केंद्र में कृषको की सुविधा हेतु आवश्यक सभी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उनका कहना है कि इस व्यवस्था ने किसानों को वास्तविक राहत दी है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई।

 

Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button