मुंगेली, 13 फरवरी 2026 । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुरूप देश को 2030 तक फाइलेरिया (हाथी पांव) जैसी गंभीर बीमारी मुक्त बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले में 25 फरवरी तक सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत अब तक जिले के 04 लाख 15 हजार 110 लाभार्थियों को फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 03 लाख 56 हजार 143 लाभार्थियों को बूथ के माध्यम से दवा खिलाई गई, जबकि 58 हजार 967 हितग्राहियों को घर-घर भ्रमण कर दवा का सेवन कराया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा ने बताया कि अभियान के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं मितानिन घर-घर पहुंचकर आयु एवं वजन के अनुसार दवा का सेवन सुनिश्चित कर रहे हैं। दवा सेवन से पूर्व लोगों को फाइलेरिया रोग के कारण, लक्षण एवं बचाव के संबंध में भी जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी तक घर-घर जाकर तथा 23 से 25 फरवरी तक छूटे हुए लोगों को मापअप राउंड अंतर्गत दवा सेवन कराया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।