
मरका – ग्राम मरका स्थित लव कुश उच्च विद्यालय में बड़े हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया |
हम आपको यह बता दे कि ग्राम मरका एक ग्राम पंचायत है और यह ग्राम पंचायत जिला कबीरधाम के जनपद पंचायत कवर्धा के अंतर्गत आता है | जिला मुख्यालय कबीरधाम से ग्राम मरका की दूरी लगभग 22 किलोमीटर है |
प्रथम पूजनीय गणेश भगवान् एवं ज्ञान की देवी माँ सरस्वती के तस्वीरों की पूजा – अर्चना करने के बाद देश के महान विभूतियों की तस्वीरों में भी माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात निर्धारित समय में ध्वजारोहण किया गया | विद्यार्थियों की रैली निकाली गई | इस रैली में विद्यार्थियों द्वारा विशेष धुन बजाया गया | रैली में महात्मा गाँधी, भारत माँ एवं छत्तीसगढ़ महतारी के विशेष परिधान पहने हुए बच्चों ने लोगो का मन मोह लिया |
इस कार्यक्रम के दरमियान विद्यालय के प्राचार्य गिरवर जायसवाल, शिक्षक, शिक्षिका, विद्यार्थियों सहित पालक एवं ग्राम के गणमान्य नागरिकों की अधिक से अधिक उपस्थिती रही |





