
बेमेतरा 10 जून 2025 । निर्देशक, उद्योग एवं वाणिज्य, भारत सरकार (CNO) अमित कुमार अग्रवाल,एवं सर्वोदय बारीक (वैज्ञानिक) जल शक्ति अभियान 12 जून को बेमेतरा जिले में तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे ।
वह 12 जून को जल शक्ति अभियान की समीक्षा करेंगे । इसी दिन जल शक्ति अभियान के तहत किए गए जल संरचनाओं कार्य स्थल का भ्रमण करेंगे । दूसरे दिन 13 जून को भी जल संरचनाओं कार्य स्थल भ्रमण कर कार्यो को देखेंगे ।





