बेमेतराछत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत केवतरा, विकासखंड साजा, जिला बेमेतरा

जिला स्तरीय गौधाम योजना कार्यक्रम – आमंत्रण

बेमेतरा, 13/03/26 । जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा जिला स्तरीय गौधाम योजना अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड साजा के ग्राम पंचायत केवतरा में किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा जिला बिलासपुर के ग्राम कोनी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से योजना का शुभारंभ किया जाएगा।

मुख्यमंत्री साय कार्यक्रम के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के किसानों को संबोधित करेंगे तथा विभिन्न जिलों के किसानों से संवाद कर योजना के क्रियान्वयन के संबंध में परिचर्चा भी करेंगे।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में निम्न जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी —

दीपेश साहू, विधायक बेमेतरा

ईश्वर साहू, विधायक साजा

प्रहलाद रजक, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ रजक कल्याण बोर्ड

कल्पना योगेश तिवारी, अध्यक्ष, जिला पंचायत बेमेतरा

जितेंद्र साहू, अध्यक्ष, जनपद पंचायत साजा

अजय साहू, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि

तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक

आप सभी की उपस्थिति कार्यक्रम को सफल एवं गरिमामयी बनाएगी।

स्थान: ग्राम पंचायत केवतरा, विकासखंड साजा, जिला बेमेतरा

आयोजक: जिला प्रशासन बेमेतरा

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button