मुंगेलीछत्तीसगढ़

बागवानी ने बदली ग्राम खुटेरा के सूरज की तकदीर

पारंपरिक खेती छोड़ अपनायी उद्यानिकी, बने सफल किसान

मुंगेली, 19 अगस्त 2025 । जिले के पथरिया विकासखंड के ग्राम खुटेरा के किसान सूरज सिंह राजपूत ने अपनी मेहनत और सोच के बल पर पारंपरिक खेती छोड़कर उद्यानिकी फसलों को अपनाया और आज वह क्षेत्र के सफलतम किसानों में गिने जाते हैं। पांच वर्ष पूर्व तक वे केवल धान की खेती ही किया करते थे, जिससे उन्हें उचित लाभ नहीं मिल पा रहा था। खेती-बाड़ी में लगातार होने वाले घाटे के कारण उन्होंने खेती का स्वरूप बदलने का निर्णय लिया। उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन एवं विभिन्न योजनाओं के लाभ से उन्होंने सब्जी और फल उत्पादन शुरू किया।

सूरज सिंह राजपूत ने बताया कि वे अपने खेतों में टमाटर, गोभी, भिंडी, बैंगन, मिर्च, पपीता, केला सहित अन्य बागवानी फसलें उगा रहे हैं। इनमें से टमाटर और गोभी की फसल उन्हें सबसे अधिक लाभ दे रही है। एक सीजन में ही वे लगभग 1.5 लाख रुपये की आमदनी प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उद्यानिकी फसलों की ओर रुख करने से न केवल उनकी आय बढ़ी है, बल्कि आसपास के अन्य किसानों को भी नई दिशा मिली है। उनकी मेहनत और सफलता देखकर गांव के कई किसान अब परंपरागत खेती छोड़कर बागवानी फसलों की ओर रुझान दिखा रहे हैं। वे अब जिले में सफल किसान के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। उन्होंने अन्य किसानों को भी आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक पद्धति और उद्यानिकी फसलों को अपनाकर खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए प्रेरित किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button