कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़

ग्राम बंदौरा में नव दिवसीय श्री राम चरित्र मानस महायज्ञ एवं राम कथा का भब्य आयोजन जारी है

आसपास के ग्रामो के ग्रामीण इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन भारी संख्या में पहुँच रहे हैं

कबीरधाम – ग्राम बंदौरा में नव दिवसीय श्री राम चरित्र मानस महायज्ञ एवं राम कथा का भब्य आयोजन जारी है |

यह ग्राम जिला कबीरधाम के जनपद पंचायत कवर्धा के अंतर्गत है | इसमें प्रवचनकर्ता यज्ञाचर्य पंडित कुलेश्वर प्रसाद दुबे शहर मुंगेली (बंदौरा), श्री मानस मोहनी देवी संध्या तिवारी ओरछा (म.प्र.)एवं पं कृष्ण कांत शास्त्री वार्ड नंम्बर 02, राम नगर कवर्धा है |

यह 02 फरवरी से प्रारंभ हो चुका है और 10 फरवरी को समापन है | इस कार्यक्रम में नित्य सुबह 08 बजे से 02 बजे तक वेदिका पूजन एवं हवन किया जाता है |

ज्ञातब्य हो की इसमें प्रतिदिन भंडारे की ब्यवस्था है जिसमें प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं | आज दिनांक 06 फरवरी को रामायण मंडली मंदाकनी मानस मंडली, नूनछापर जिसके संचालक विनय पटेल है द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गई |  मंच का संचालन पीला राम कौशिक द्वारा किया गया |

आसपास के ग्रामो के ग्रामीण इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन भारी संख्या में पहुँच रहे हैं | आज रात में हल्के ठंड के होने के बाद भी भारी संख्या में श्रद्धालुओ की मौजूदगी रही |

Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button