बेमेतरा 11 जुलाई 2025 । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के आदेशानुसार व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर द्वारा संचालित स्टेट प्लान ऑफ एक्शन कैलेंडर 2025 के अनुसार माह जुलाई 2025 विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर अध्यक्ष / प्रधान जिला न्यायाधीश बृजेन्द्र कुमार शास्त्री के मार्गदर्शन में व निधि शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा के निर्देशन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कठिया एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रजकुड़ी में 11 जुलाई विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में छात्र-छात्राओं को बताया गया कि विश्व जनसंख्या दिवस का मुख्य उद्देश्य जनसंख्या संबंधित समस्याओं पर वैश्विक चेतना जागृत कर एवं लोगों को परिवार नियोजन, लिंग समानता, गरीबी मातृ स्वास्थ्य और मानव अधिकार जैस विभिन्न जनसंख्या संबंधी मुद्दों के बारे मे जागरूक करने की जानकारी दी गई। साथ ही इलेक्ट्रानिक उपकरण व प्रोजेक्टर के माध्यम से नालसा व सालसा द्वारा संचालित योजनाओं जैसे पॉक्सो एक्ट अधिनियम, बाल विवाह, बाल श्रम, किशोर न्याय अधिनियम, ड्रग मुक्त भारत डॉन योजना, नवीन मोटरयान अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम के संबंध में महत्पूर्ण जानकारी दी गई। उक्त शिविर में स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकगण और समस्त अधिकार मित्र उपस्थित रहें। उक्त दिवस के अवसर पर तालुका विधिक सेवा समिति साजा के ग्राम गाड़ाभाठ व लीगल एड डिफेंस कौंसिल बेमेतरा के द्वारा ग्राम सल्धा तथा लीगल एड क्लिनिक प्रतापपुर के अधिकार मित्र के द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस के संबंध में विधिक जागरूकता शिविर आयोजन कर आमजनों को जानकारी दी गई। Post navigationबेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत विश्व जनसंख्या दिवस पर रैली व कार्यशाला का आयोजन प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा नवमी में प्रवेश हेतु काउंसलिंग 15 से 18 जुलाई तक