मुंगेली । छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, जिला इकाई मुंगेली की नवगठित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू रहे। उपमुख्यमंत्री अरुण साव और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मुंगेली विधायक पुन्नू लाल मोहले, बिल्हा विधानसभा के विधायक धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता किया। वही विशिष्ट अतिथि के रूप जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडे, जनपद अध्यक्ष रामकमल सिंह ठाकुर, भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी सहित कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। शपथ ग्रहण समारोह गणेश जी की पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत किया गया। इस दौरान सभी अतिथियों को माल्यापर्ण व शॉल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि यह अवसर केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण में व्यापारी वर्ग की सक्रिय भागीदारी का प्रतीक है। उन्होंने ‘Ease of Doing Business’, डिजिटल व्यापार, पारदर्शिता और स्टार्टअप इंडिया जैसी केंद्र सरकार की योजनाओं को रेखांकित करते हुए कहा कि इन पहलों से स्थानीय उद्यमिता को नई दिशा मिल रही है। उन्होंने ‘Vocal for Local’ को अपनाते हुए स्थानीय उत्पादों को ब्रांडिंग, ई-कॉमर्स और निर्यात से जोड़ने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा, “हर चेम्बर और हर व्यापारी यदि विकसित भारत के संकल्प में सहभागी बने, तो देश की अर्थव्यवस्था नई ऊँचाइयों पर पहुंचेगी। मुंगेली जैसे क्षेत्र नवाचार, उत्पादन और निर्यात के केंद्र बनें — यही हमारा लक्ष्य है।” उन्होंने चेम्बर भवन के निर्माण हेतु 15 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मुंगेली के व्यापारियों की एकता की सराहना करते हुए कहा कि व्यापारी वर्ग की एकजुटता से ही मुंगेली का समुचित विकास संभव हो पाया है। उन्होंने भी चेम्बर भवन निर्माण हेतु 25 लाख रुपये की घोषणा की।रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आतिशबाजी करते हुए गर्म जोशी के साथ स्वागत करने पर उन्होंने सभी व्यापारी बंधुओ को आभार व्यक्त करते हुए व्यापारियों की भूमिका को राष्ट्र निर्माण का आधार बताते हुए कहा कि व्यापारी न केवल सरकार को कर देते हैं बल्कि गांव-गांव तक रोजगार, वस्तुएं और सेवाएं पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की योजनाएं जैसे आवास योजना, नल-जल योजना आदि व्यापार एवं उद्योग के योगदान से ही संभव हो पाई हैं। उन्होंने भविष्य में मुंगेली को एक भव्य ऑडिटोरियम देने का आश्वासन भी दिया।मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले ने भी मंच से नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए व्यापारियों के योगदान को सराहा।चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम आर्य ने कहा कि चेम्बर हमेशा व्यापारी हित में कार्यरत रहा है। उन्होंने मंच से चेम्बर भवन की आवश्यकता को प्रमुखता से उठाया और इसे मुंगेली व्यापारियों की एक नई पहचान का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि व्यापारी सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में सतत सहयोगी भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर प्त कार्यक्रम की सफल आयोजन हेतु सभी व्यापारियों के प्रति अभाव व्यक्त किया।कार्यक्रम में व्यापारिक समुदाय, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की भी उपस्थिति रही, जिससे यह आयोजन उत्साह, प्रेरणा और विकास के संकल्प का एक बड़ा उदाहरण बना। कार्यक्रम की संचालक अशोक सोनी ने किया।Post navigationउपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का दौरा कार्यक्रम बेटियों की सम्मान, सुरक्षा और शिक्षा के लिए विधायक भावना बोहरा द्वारा किए जा रहे कार्य अत्यंत सराहनीय हैं-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय