बेमेतरा 21 जून 2025 । बीते दिवस कुमारी देवी चौबे कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, साजा में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर योग प्रशिक्षक वोक़ेश कुमार साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने विद्यार्थियों और स्टाफ को योगाभ्यास का महत्व समझाया एवं विभिन्न योगासन कराकर योगाभ्यास करवाया तथा उनके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर पोस्टर प्रदर्शनी और योगा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। पोस्टर प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने योग के महत्व, विभिन्न आसनों और भारतीय संस्कृति में योग की भूमिका को सुंदर चित्रण के माध्यम से दर्शाया। योग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न योगासनों का संतुलित एवं आकर्षक प्रदर्शन किया।इस कार्यक्रम में डॉ. निर्झरणी नंदेहा, डॉ. ज्योति बाला, डॉ श्रुति वर्मा, डॉ अखिलेश कुलमित्र, डॉ ओम नेताम, डॉ राजेश कुमार इक्का, एवं डॉ जयंत कुमार रजवाड़े आदि सहायक प्राध्यापकों की उपस्थिति एवं सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को और भी प्रभावशाली बनाया। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन डॉ गोविन्द प्रसाद कन्नौजे, कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा की गई योग दिवस का यह आयोजन विद्यार्थियों को न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने वाला रहा, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में भी एक सकारात्मक पहल साबित हुआ। Post navigationकलेक्टर ने की प्रीमियम शॉप का निरीक्षण 600 ट्रैक्टर रेत अवैध भंडारण जब्त, जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई