बोड़ला – एक ऐसा कर्मचारी जिससे त्रस्त है आम जनता बेचारी | जी हाँ हम बात कर रहे है एक ऐसे कर्मचारी के बारे में जो नगर पंचायत बोड़ला में शासन के सबसे छोटे पद याने भृत्य के पद पर पदस्थ है |
सबसे पहले हम आपको नगर बोड़ला के बारे में बता दे कि यह जिला कबीरधाम का एक नगर पंचायत है और जिला मुख्यालय कवर्धा से लगभग 21 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है | छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर से मध्यप्रदेश राज्य के महत्वपूर्ण शहर जबलपुर को जोड़ने वाली सड़क इस नगर से होकर गुजरती है |
सुपर समर्थन की चिट्ठी की टीम जब किसी कार्य से दिनांक 23 फरवरी को लगभग 12:30 बजे नगर पंचायत बोड़ला कार्यालय पहुँची तब उसने यह देखा कि कार्यालय के आवक – जावक शाखा में जिस कर्मचारी को पत्र लेने की जिम्मेदारी दी गई है वह कर्मचारी कार्यालायीन समय में कार्यालय में उपस्थित नहीं था | टीम द्वारा उस कर्मचारी के आने का लगभग एक घण्टा तक इंतजार किया गया | एक घण्टा के इंतजार के बाद भी उस कर्मचारी की अनुपस्थिती को देखकर उससे जब मोबाइल फोन से संपर्क किया गया तब वह कुछ समय बाद आकर पत्र को लिया | जब उस कर्मचारी के बारे में जानकारी जुटाई गई तो नाम गुप्त रखने की शर्त में कुछ लोगों ने जो बातें बताई वो वो हैरान कर देने वाली हैं | कर्मचारी का नाम शीतल दानी बताया गया | साथ ही उसके बारे में बताया गया कि यह कर्मचारी ज्यादातर लगभग तीन बजे कार्यालय पहुँचता है | इसका आना – जाना कवर्धा से होता है | कार्यालय बहुत विलंब से पहुँचने के बाद भी वह अपने शाखा में लगातार मौजूद नहीं रहता है |
दबी जुबान यह बात भी सामने आई कि यह अदना सा कर्मचारी सत्तापक्ष के बड़े एवं प्रभावशाली नेताओं से अपना परिचय एवं करीबी संबंध होने की बात कहकर अपनी निडरता का परिचय देता है | बहरहाल उसकी इस बात में कितनी सत्यता है ये तो सही जाँच से ही सामने आ पायेगी | लेकिन आम जनता उसके मनमानी से त्रस्त है इसमें दो राय नहीं है |







