बेमेतरा, 25 जून 2025 । भारतीय लोकतंत्र के काले अध्याय ‘आपातकाल’ के 50 वर्ष पूर्ण होने पर “संविधान हत्या दिवस-2025” के अंतर्गत जिला कृषि मंडी प्रांगण बेमेतरा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत एक छायाचित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें आपातकाल के दौरान हुए प्रमुख घटनाक्रम, नागरिक अधिकारों पर पाबंदियाँ, सेंसरशिप, तथा जनआंदोलनों की झलक प्रस्तुत की गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल उपस्थित रहे। साथ ही क्षेत्रीय विधायक दीपेश साहू, साजा विधायक ईश्वर साहू, पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, छत्तीसगढ़ रजकर बोर्ड के अध्यक्ष प्रह्लाद राजकर, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, जनपद अध्यक्ष हेमा दिवाकर, जनप्रतिनिधि अजय साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।अतिथियों ने लोकतंत्र की रक्षा हेतु संदेश स्वरूप कैनवास पर हस्ताक्षर भी किए। यह आयोजन आपातकाल की स्मृति को जीवंत करने और लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनः पुष्टि का एक सशक्त माध्यम बना। Post navigationमुख्यन्यायाधिपति द्वारा जिला न्यायालय बेमेतरा में डिजिटलाइजेशन सेंटर का किया वर्चुअल उद्घाटन कलेक्टर ने खरीफ सीजन को लेकर कृषि व बीज भंडार केंद्रों का किया औचक निरीक्षण