मुंगेली 07 जुलाई 2025 । अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस 05 जुलाई के अवसर पर जिले के सभी 66 सहकारी समितियों और उनके उपार्जन केंद्रों में 25-25 पौधरोपण किया गया और पर्यावरण संरक्षण तथा सतत विकास की दिशा में सहकारिता का संदेश दिया गया। इसी क्रम में सहकारिता विभाग के विभागीय अधिकारियों द्वारा सेवा सहकारी समिति मुंगेली एवं लौदा में वृक्षारोपण का कार्य किया गया।

सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं हितेश श्रीवास ने बताया कि वर्ष 2025 को यूएनओ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष घोषित किया गया है, जिसके परिप्रेक्ष्य में सहकारिता विभाग द्वारा वार्षिक गतिविधियों हेतु जारी कैलेंडर के अनुरूप समितियों को ई-डिस्ट आईडी वितरण, किसानों को केसीसी एवं एटीएम वितरण, एनसीडीसी कार्यशाला, सहकारिता संगोष्ठी, बहुउद्देशीय दुग्ध, मत्स्य और पैक्स का पंजीयन और प्रमाणपत्र वितरण, नयी समितियों का प्रशिक्षण आदि कार्य किया जा रहा है। इस दौरान सीसीबी के नोडल अधिकारी संतोष सिंह, समिति के प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।